भाई को राखी बांधते समय किस मंत्र का जाप या उच्चारण करे?

11 Aug 2022   |    170

~ M. K.

M. K. answered this.

11 Aug 2022

रक्षाबंधन हर वर्ष सावन माह की पूर्णिमा तिथि पर मनाया जाता है। इस वर्ष पूर्णिमा तिथि दो दिन रहने वाली है। इस दिन बहनें अपने भाई को राखी बांध कर उनके लंबी उम्र की कामना करती हैं।पौराणिक कथा के अनुसार, एक बार सुदर्शन चक्र से श्रीकृष्ण की उंगली कट गई थी। जिसकी वजह से खून बह रहा था। द्रौपदी यह देख कर बहुत उदास हो गईं और उन्हें श्रीकृष्ण की उंगली पर कपड़े का एक टुकड़ा बांध दिया। द्रौपदी का प्रेम देखकर श्रीकृष्ण ने उनसे यह वादा किया कि वह सदेव उनकी रक्षा करेंगे।
भाई को राखी बांधते समय किस मंत्र का जाप या उच्चारण करे?
रक्षाबंधन का त्योहार भारतीय घरों में खुशियों के साथ मनाया जाता है। इस त्योहार को गरीब से लेकर अमीर तक सभी मनाते हैं। जैसे सभी त्योहारों का इतिहास होता है ऐसे रक्षा बंधन का भी अपना इतिहास है। आइए यहां हम आपको रक्षा बंधन के इतिहास के बारे में बताते हैं
कहा जाता है कि जब युधिष्ठिर ने कृष्ण जी से पूछा कि वह सारे संकटों को कैसे पार कर सकता है, तो कृष्ण जी ने उन्हें रक्षा बंधन का त्योहार बनाने की सलाह दी।शास्त्रों के अनुसार जब कोई बहन अपने भाई की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधती है, तो उस समय उपरोक्त मंत्र का जाप करने से फल मिलता है। ध्यान रखें कि अपने भाई को पूर्व दिशा की तरफ बिठाकर राखी बांधे और बहन का मुख पश्चिम दिशा की तरफ हो।

रखी बांधते समय इस मंत्र का उच्चारण ही अवशय करे:-

येन बद्धो बलि: राजा दानवेंद्रो महाबल:।
तेन त्वाम प्रतिबद्धनामि रक्षे माचल माचल:।
ॐ व्रतेन दीक्षामाप्नोति, दीक्षयाऽऽप्नोति दक्षिणाम् ।
दक्षिणा श्रद्धामाप्नोति, श्रद्धया सत्यमाप्यते

2 likes

Top related questions

No related question available! Ask Your Question.

Related queries

Latest questions

What do you mean by Industry?

08 Jan 2023

   |    76216

https://gplinks.co/AIAex

23 Nov 2022

   |    549

100 Best Memes of the Month!

20 Oct 2022

   |    1523

Top 10 Memes of this Week!

20 Oct 2022

   |    1019