माता दुर्गा की "जग जननी जय जय" आरती? Durga Aarti.

24 Aug 2022   |    594

~ M. K.

M. K. answered this.

24 Aug 2022

दुर्गा जी की जग जननी जय जय आरती 🙏

माता दुर्गा की जग जननी जय जय आरती Arti? Durga Aarti
जगजननी जय! जय!माँ! जगजननी जय! जय!!
भयहारिणि, भवतारिणि,माँ भवभामिनि जय! जय ॥
जगजननी जय जय॥

तू ही सत-चित-सुखमय,शुद्ध ब्रह्मरूपा ।
सत्य सनातन सुन्दर,पर-शिव सुर-भूपा ॥
जगजननी जय जय॥

आदि अनादि अनामय,अविचल अविनाशी ।
अमल अनन्त अगोचर,अज आनँदराशी ॥
जगजननी जय जय।।

अविकारी, अघहारी,अकल, कलाधारी ।
कर्त्ता विधि, भर्त्ता हरि,हर सँहारकारी ॥
जगजननी जय जय॥

तू विधिवधू, रमा,तू उमा, महामाया ।
मूल प्रकृति विद्या तू,तू जननी, जाया ॥
जगजननी जय जय॥

राम, कृष्ण तू, सीता,व्रजरानी राधा ।
तू वांछाकल्पद्रुम,हारिणि सब बाधा ॥
जगजननी जय जय॥

दश विद्या, नव दुर्गा,नानाशस्त्रकरा ।
अष्टमातृका, योगिनि,नव नव रूप धरा ॥
जगजननी जय जय॥
माता दुर्गा की जग जननी जय जय आरती Arti? Durga Aarti

तू शमशान निवाशिनी,महाविलासिनि तू ।
तू ही श्मशानविहारिणि,ताण्डवलासिनि तू ॥
जगजननी जय जय॥

सुर-मुनि-मोहिनि सौम्या,तू शोभाऽऽधारा ।
विवसन विकट-सरुपा,प्रलयमयी धारा ॥
जगजननी जय जय॥

तू ही स्नेह-सुधामयि,तू अति गरलमना ।
रत्‍‌नविभूषित तू ही,तू ही अस्थि-तना ॥
जगजननी जय जय॥

मूलाधारनिवासिनि,इह-पर-सिद्धिप्रदे ।
कालातीता काली,कमला तू वरदे ॥
जगजननी जय जय॥

शक्ति शक्तिधर तू ही,नित्य अभेदमयी ।
 वाणी,विमले! वेदत्रयी ॥
जगजननी जय जय॥

हम अति दीन दुखी माँ!,विपत-जाल घेरे ।
हैं कपूत अति कपटी,पर बालक तेरे ॥
जगजननी जय जय॥

निज स्वभाववश जननी!,दयादृष्टि कीजै ।
करुणा कर करुणामयि!चरण-शरण दीजै ॥
जगजननी जय जय॥

जगजननी जय! जय!!माँ! जगजननी जय! जय!!
भयहारिणि, भवतारिणि,माँ भवभामिनि जय! जय ॥
जगजननी जय जय

2 likes

Top related questions

Related queries

Latest questions

What do you mean by Industry?

08 Jan 2023

   |    1044

https://gplinks.co/AIAex

23 Nov 2022

   |    277

100 Best Memes of the Month!

20 Oct 2022

   |    1017

Top 10 Memes of this Week!

20 Oct 2022

   |    726

HOW TO SET GOALS LIKE A STOIC?

07 Oct 2022

   |    531