मध्य प्रदेश में दिसंबर तक 1 लाख पदों पर भर्ती के लिए शुरू होगी प्रक्रिया, मुख्यमंत्री ने विभागों को योजना बनाने के दिए निर्देश
824 Oct 2024
मध्य प्रदेश में दिसंबर माह तक 1 लाख पदों पर सरकारी नौकरी के लिए प्रक्रिया शुरू की जाएगी। 1 लाख पदों में से सबसे ज्यादा पद स्वास्थ्य विभाग में है। इस विभाग में कुल 46 हजार पदों पर भर्ती की जानी है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने रोजगार सृजन वाले विभागों को आगामी चार वर्ष के लिए कार्य योजना बनाने के निर्देश दिए हैं।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। मध्य प्रदेश के विभिन्न विभागों में अगले कुछ समय में लाखों पदों पर सरकारी नौकरी निकाली जानी है। रिपोर्ट के मुताबिक दिसंबर माह तक राज्य में एक लाख सरकारी पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। इसमें सर्वाधिक 46 हजार पर स्वास्थ्य विभाग के हैं। इसके अलावा कैबिनेट में आज महिला एवं बाल विकास और स्वास्थ्य विभाग के लिए 20000 पदों के सृजन की अनुमति दे दी गई है। इसमें 12000 से अधिक सहायिका और 467 सुपरवाइजर के पद भी शामिल हैं। राज्य के मुख्यमंत्री ने कैबिनेट से पहले रोजगार सृजन वाले विभागों को आगामी चार वर्ष के लिए कार्य योजना बनाने के निर्देश दिए।
इस राज्य में एसआई, सूबेदार सहित अन्य पदों पर हो रही भर्ती
छत्तीसगढ़ में सूबेदार, एसआई, प्लाटून कमांडर पदों पर भर्ती निकाली गई है। नोटिफिकेशन के अनुसार सूबेदार 19 पदों, उप निरीक्षक के 278 पदों, उप निरीक्षक (विशेष शाखा) के 11 पदों, प्लाटून कमांडर के 14 पदों, उप निरीक्षक (अंगुल चिन्ह) के 4 पदों उप निरीक्षक (प्रश्नाधीन दस्तावेज) के 1 पद, उप निरीक्षक (कंप्यूटर) के 5 पद पदों और उप निरीक्षक (साइबर क्राइम) के 9 पदों पर भर्ती की जाएगी। इस भर्ती में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी 21 नवंबर 2024 रात्रि 11:59 बजे तक आवेदन कर पायेंगे।
10वीं से लेकर ग्रेजुएट अभ्यर्थियों के पास यहां सरकारी नौकरी पाने का मौका
गार्डेन रीच शिपबिल्डर्स एन्ड इंजीनियर्स लिमिटेड में ट्रेड अप्रेंटिस, स्नातक अप्रेंटिस, टेक्नीशियन अप्रेंटिस एवं एचआर ट्रेनी के पदों पर भर्ती निकाली गई है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 19 अक्टूबर से शुरू कर दी गई है जो निर्धारित अंतिम तिथि 17 नवंबर 2024 तक जारी रहेगी। इस भर्ती में माध्यम से कुल 230 रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इसमें से ट्रेड अप्रेंटिस (पूर्व आईटीआई) के लिए 90 पद, ट्रेड अप्रेंटिस (फ्रेशर) के लिए 40 पद, स्नातक अप्रेंटिस के लिए 40 एवं टेक्नीशियन अप्रेंटिस के लिए 60 पद आरक्षित हैं। योग्यता रखने वाले अभ्यर्थी तय तिथियों के अंदर ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर सकते है
हर दिन की ताजा खबरों के बरें जानने के लिए हमें फॉलो करें।
0 likes
Top related questions
Related queries
Latest questions
06 Sep 2025 43
08 Aug 2025 78
07 Aug 2025 32
06 Aug 2025 71
