Diwali 2024: दिवाली पर दीए जलाना ज्यादा अच्छा या मोमबत्ती?
2131 Oct 2024
हिंदू धर्म में दिवाली पर्व का विशेष महत्व है. हर साल कार्तिक माह के मौके पर धूम धाम से दिवाली का त्योहार मनाया जाता है. वैदिक पंचांग के मुताबिक इस साल दिवाली का त्योहार आज यानी 31 अक्टूबर 2024 को मनाया जाएगा. दिवाली के मौके पर लोग अपने घरों को रंग बिरंगी लाईटों, फूलों और सजावटी सामानों से सजाते हैं. दिवाली की शाम मां लक्ष्मी और गणेश जी की पूजा अर्चना के बाद दीपों को प्रज्वलित किया जाता है. ज्यादातर लोग दिवाली के दिन दीपों की जगह मोमबत्ती का भी प्रयोग करते है. ऐसे में दिवाली के मौके पर दीप जलाना अच्छा है या मोमबत्ती आइए जानते हैं. दिवाली को दीपों का त्योहार भी कहा जाता है. दिवाली पर दीप जलान अंधकार पर विजय पाने का प्रतीक है. इस दिन दीपोत्सव करने से सकारात्मकता ऊर्जा का संचार होता है. वास्तु शास्त्र में दिवाली के दिन दीपक जलाने की बात कही गई है. इसलिए दिवाली के दिन मोमबत्ती की जगह दीपों को प्रज्वलित करें. सबसे पहले मां लक्ष्मी और गणेशजी की पूजा अर्चना करें फिर इसके बाद घर के मंदिर में, रसोईघर में, मुख्य द्वार पर, दरवाजों के पास, मिट्टी के गमले के नजदीक दीप जलाकर रखना शुभ माना जाता है.
0 likes
Top related questions
Related queries
Latest questions
06 Sep 2025 104
08 Aug 2025 127
07 Aug 2025 121
06 Aug 2025 188
